सूरत,शहर के खजोद क्षेत्र में तीन कूत्तों ने दो साल की एक बच्ची को बुरी तरह नोंच लिया था| गंभीर रूप से घायल बच्ची को सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था| तीन दिन के उपचार के बाद बीती रात बच्ची की मौत हो गई| बच्ची के मौत से परिवार में शोक व्याप्त है|
पश्चिम बंगाल के मूल निवासी रवि कहार पत्नी और दो बच्चों के साथ सूरत के खजोद क्षेत्र में रहते हैं और मजदूरी काम कर परिवार का गुजरान चलाते हैं| गत रविवार को रवि कहार की दो वर्ष के बच्ची घर के सामने खेल रही थी| उस वक्त तीन कूत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया| कूत्तों ने बच्ची को बुरी तरह से नोंच नोंच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया| गंभीर हालत में बच्ची को सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था| तीन दिन के उपचार के बाद बुधवार की रात बच्ची ने दम तोड़ दिया| सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि कूत्तों के काटने से बच्ची के शरीर पर 30 से 40 घाव हो गए थे| बच्ची की हालत गंभीर देख उसका प्राथमिक उपचार कर सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया था| जहां बच्ची की सर्जरी भी की गई थी, जिसमें 2 से 3 घंटे लगे थे| सर्जरी के बाद बच्ची को सभी प्रकार का उपचार किया जा रहा था| लेकिन दुर्भाग्य से बच्ची को बचाने में हम सफल नहीं हुए|