Home राज्य गुजरात सूरत में दूसरी मंजिल से गिरने पर 2 साल की मासूम बच्ची...

सूरत में दूसरी मंजिल से गिरने पर 2 साल की मासूम बच्ची की मौ-त

4
0
Listen to this article

गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस ने जांच शुरू की

सूरत, शहर के सचिन पालिगाम इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 2 साल की मासूम बच्ची एश्वी अरुण चौहान की दूसरी मंजिल से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई, जिससे परिवार और इलाके में शोक का माहौल छा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची घर में खेल रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर चोट लगने पर तुरंत बच्ची को इलाज के लिए सूरत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। यह घटना माता-पिता के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि छोटे बच्चों को अकेले खेलने के लिए छोड़ना खतरनाक साबित हो सकता है।फिलहाल सचिन GIDC पुलिस ने पूरे मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here