महिलाा सुरक्षा, साइबर क्राइम और ट्रैफिक नियमों को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
सूरत: सचिन पुलिस द्वारा कपलेथा गांव में डीसीपी ज़ोन-06 राजेश परमार की अध्यक्षता में लोकसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाजपोर, कपलेथा, कछोली और सामरोद गांव के ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम, ट्रैफिक नियम, “नो ड्रग्स इन सूरत सिटी” अभियान, गौवंश हत्या रोकथाम तथा बकरी ईद त्योहार को लेकर कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
करीब 70 से अधिक लोगों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पुलिस से जुड़े विभिन्न सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा समाधान और मार्गदर्शन किया गया।
इस अवसर पर इंचार्ज सहायक पुलिस आयुक्त “आई” डिवीजन एस.सी. तिरड़े, सचिन पुलिस इंस्पेक्टर पी.एन. वाघेला सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।












