Home News सूरत समेत कई शहरों में हजारों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को दिया...

सूरत समेत कई शहरों में हजारों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, महिलाओं ने नदी में लगाई डुबकी

11
0

बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोग उगते और डूबते, दोनों सूर्य की पूजा करते हैं। आज रविवार, 15 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर छठ महापर्व मनाया जा रहा है। छठ पूजा के अवसर पर आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया, जबकि कल यानी 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। यह व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। छठ पर्व में सूर्यदेव के साथ छठी मैया की पूजा करने की परंपरा है। सूरत में भी 25 अलग-अलग स्थानों पर छठ पूजा का भव्य आयोजन किया गया। तापी नदी के किनारे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सूर्यदेव को नमन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल भी शामिल हुए।

सूरत शहर में छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में छठ पूजा के आयोजन किए गए। डिंडोली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने छठी मैया और सूर्यदेव की आराधना की। संतान की प्राप्ति और संतान के सुखी जीवन के लिए भी इस पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here