Home राज्य गुजरात भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने सूरत में समझी साड़ी निर्माण...

भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने सूरत में समझी साड़ी निर्माण की प्रक्रिया

16
0
Listen to this article

सूरत। भदोही (उत्तरप्रदेश) से लोकसभा सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने शनिवार को सूरत के पांडेसरा स्थित लक्ष्मीपति प्रॉसेस हाउस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मीपति ग्रुप के चेयरमैन संजय सरावगी से मुलाक़ात की और मिल की कार्यप्रणाली को नज़दीक से देखा।

दौरे के दौरान सांसद डॉ. बिंद ने कच्चे माल से लेकर तैयार साड़ी तक की पूरी निर्माण प्रक्रिया को बारीकी से समझा। आधुनिक मशीनरी, उच्च गुणवत्ता नियंत्रण और सुव्यवस्थित उत्पादन प्रणाली को देखकर उन्होंने लक्ष्मीपति ग्रुप के कार्यों की सराहना की।

डॉ. बिंद ने कहा कि लक्ष्मीपति ग्रुप न केवल साड़ी उद्योग में गुणवत्ता और नवाचार के लिए जाना जाता है, बल्कि कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण, सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था कर एक आदर्श उद्योग मॉडल प्रस्तुत कर रहा है। यही कारण है कि कंपनी निरंतर प्रगति करते हुए सफलता की नई ऊँचाइयों को छू रही है।

लक्ष्मीपति ग्रुप के चेयरमैन संजय सरावगी ने कंपनी की कार्यशैली, कर्मचारियों के कल्याण हेतु की जा रही व्यवस्थाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मेहनत और टीमवर्क ही कंपनी की सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर लक्ष्मीपति ग्रुप द्वारा सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया। दौरे के अंत में सांसद ने उद्योग और श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय को देश की आर्थिक प्रगति के लिए आवश्यक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here