Home राज्य गुजरात BMCM में ‘दीक्षारंभ’ ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

BMCM में ‘दीक्षारंभ’ ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

13
0
SURAT
Listen to this article

सूरत। भगवान महावीर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (BMCM) में शुक्रवार से नए विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय ‘दीक्षारंभ’ ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम इंटीग्रेटेड MBA और इंटीग्रेटेड MCA में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भगवान महावीर यूनिवर्सिटी (BMU) के वाइस चांसलर डॉ. रामाकुमार अंबातिपुडी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के एकेडमिक डीन डॉ. संजय बुच ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लक्ष्य निर्धारण, प्रोफेशनल स्किल्स के विकास और विश्वविद्यालय में उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

BMCM की डायरेक्टर डॉ. श्वेता कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MBA एवं MCA विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, 17 जुलाई तक चलने वाले इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संस्कृति, शिक्षण प्रणाली और भविष्य के करियर अवसरों से परिचित कराना है, ताकि वे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपने नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here