सूरत। राजस्थानी समाज की ओर से दिनांक रविवार 21 दिसंबर 2025 को श्री नाकोड़ा लक्ष्मी दर्शन भक्त मंडल, सूरत की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु साधारण सभा का आयोजन किया गया। मंडल की पूर्व कमिटी का कार्यकाल तीन वर्ष पूर्ण होने पर सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया।
सभा में सर्वसम्मति से कमलेश बी. जैन को पुनः अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही मंडल की नई कार्यकारिणी एवं कमिटी का गठन किया गया, जिसमें कुल 21 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
श्री नाकोड़ा लक्ष्मी दर्शन भक्त मंडल, सूरत की नवगठित कमिटी इस प्रकार है : अध्यक्ष: कमलेशकुमार भीखचंद जैनउपाध्यक्ष: प्रवीणकुमार लूणचंदजी, उपाध्यक्ष: ललितकुमार गौतमचंदजी देसाई, कोषाध्यक्ष: संजयकुमार उत्तमचंदजी बरमेशा, सचिव: पंकजकुमार छगनलाल महेता, सहसचिव: गौतमकुमार खीमराज हरणेशा, सहसचिव: भरतकुमार ईश्वरलाल बरमेशा
इसके अतिरिक्त कमिटी में 7 सदस्य तथा कार्यकारिणी में 12 सदस्यों का गठन किया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष कमलेश बी. जैन ने बताया कि मंडल द्वारा आगामी समय में मानव सेवा, जीवदया एवं सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।



