Home क्राइम सूरत में पीसीबी की बड़ी कार्रवाई, ₹5 लाख से अधिक की विदेशी...

सूरत में पीसीबी की बड़ी कार्रवाई, ₹5 लाख से अधिक की विदेशी शराब की खेप जब्त

0
4
SURAT POLICE
Listen to this article

सूरत, सूरत शहर पुलिस की प्रिवेंशन ऑफ क्राइम ब्रांच (PCB) ने पांडेसरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) का अवैध खेप बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल ₹11,93,536 मूल्य का मुद्दा माल जब्त किया है।

पीसीबी को सूचना मिली थी कि पांडेसरा स्थित कलर टेक्स कंपनी के गेट नंबर-6 के सामने एक महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप (MH-04-MH-1573) तथा एक पियाजियो थ्री-व्हीलर टेम्पो (GJ-05-AU-7443) में अवैध शराब की कटिंग की जा रही है। सूचना के आधार पर पीएसआई एस.आर. पटेल और उनकी टीम ने मौके पर छापा मारकर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विनोद कुमार राधेकिशन यादव (40) और विवेक सत्यानारायण गुप्ता (21) को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 180 मिलीलीटर की 68 पेटियों में कुल 3,264 बोतलें भारतीय निर्मित विदेशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा दोनों वाहन, दो मोबाइल फोन और नकद राशि सहित कुल ₹11.93 लाख का मुद्दा माल जब्त किया गया।

मामले में शराब की खेप उपलब्ध कराने वाले एक अज्ञात व्यक्ति तथा खेप मंगाने वाले दिलीप राजपत विश्वकर्मा को वांछित घोषित कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here