Home क्राइम एक और लव जिहाद की घटना आई सामने युवती का अपहरण कर...

एक और लव जिहाद की घटना आई सामने युवती का अपहरण कर होटल में किया दुष्कर्म

131
0

गुजरात में लव जिहाद की एक और घटना सामने आई है| वडोदरा के नागरवाडा में रहनेवाले एक हिस्ट्रीशीटर विधर्मी युवक ने हिन्दू युवती को बहला फुसलाकर उसे अपने वश में कर लिया| बाद में अपने एक दोस्त के साथ मिलकर युवती का अपहरण किया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया| पीड़ित युवती की बहन की शिकायत पर वडोदरा की सयाजीगंज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार आगे की कार्यवाही शुरू की है| जानकारी के मुताबिक वडोदरा के नागरवाडा में रहनेवाला कुख्यात हिस्ट्रीशीटर फैजल घांची ने सोशल मीडिया के जरिए हिन्दू युवती से संपर्क किया और मीठी मीठी बातें कर अपने वश में कर लिया| 6 महीने बाद फैजल ने अपान रंग दिखाया और अपने दोस्त फिरोज वोरा के साथ मिलकर युवती का उसके घर से अपहरण कर लिया| युवती का अपहरण कर फैजल उसे शहर के अलकापुरी स्थित एक होटल में ले गया| जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया| पीड़िता ने पूरी घटना की परिवार को जानकारी दी| जिसके बाद युवती की बहन ने सयाजीगंज पुलिस थाने में फैजल और फिरोज के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| फैजल का आपराधिक इतिहास रहा है| उसके खिलाफ लूट मारपीट एट्रोसिटी समेत 7 जितने अलग अलग पुलिस थानों में दर्ज हैं| जबकि फिरोज के खिलाफ भी लूट का एक केस चल रहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here