Home क्राइम अधेड ने अपने दोस्त की नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार,...

अधेड ने अपने दोस्त की नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर फूटा भांडा

97
0

सूरत,शहर में एक अधेड ने अपने ही दोस्त की नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया| किशोरी की गर्भवती होने पर अधेड की करतूत का भांडा फूट गया| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही शुरू की है|

जानकारी के मुताबिक सूरत के रांदेर क्षेत्र नवीन डावरा नामक शख्स एक साल पहले अपने दोस्त के घर गया था| घर पर केवल दोस्त की 13 वर्षीय थी| लड़की को अकेली पाकर नवीन ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी| नवीन की धमकी से डरी किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया| जिसके बाद छह महीने पहले फिर नवीन दोस्त के घर पहुंच गया और खाना ले जाने के बहाने किशोरी को ले गया| बाद में सूरत के अडाजण क्षेत्र के एक गार्ड में ले गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया| जिससे किशोरी गर्भवती हो गई| बीते दिन किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसके पिता अस्पताल ले गए| जहां पता चला कि किशोरी गर्भवती है| खबर पाकर रांदेर पुलिस अस्पताल पहुंच गई और पीड़ित किशोरी का बयान दर्ज किया और आरोपी नवीन डावरा को गिरफ्तार आगे की कार्यवाही शुरू की|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here