Home गुजरात सूरत के स्मशान गृह में 24 घंटे जल रही हैं चिताएं, आग...

सूरत के स्मशान गृह में 24 घंटे जल रही हैं चिताएं, आग तपिश में पिघल रही हैं भट्ठियां

670
0

सूरत,गुजरातभर में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है| खासकर अहमदाबाद के बाद सूरत में कोरोना का सबसे अधिक कहर है| अहमदाबाद में सोमवार को कोरोना के केसों की संख्या 2000 के करीब पहुंच गई, वहीं सूरत में 1400 से अधिक कोरोना के केस दर्ज हुए| अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के पहुंचने का और स्मशान में शवों का पहुंचने का|

सूरत में स्मशान का आलम यह है कि 24 घंटे चिताएं सुलग रही हैं और इसकी तपिश से भट्ठियां तक पिघलने लगी हैं| सूरत में मुख्य तीन स्मशान गृह हैं, जिसमें रामनाथ घेला, अश्विनीकुमार और जहांगीरपुरा स्मशान गृह शामिल है| इन तीनों स्मशान गृहों में 24 घंटे शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है| जिसकी वजह से स्मशान गृह की भट्ठियां पिघल गई हैं| पिछले 8-10 दिनों से स्मशान गृह में लगातार शवों के आने का सिलिसला जारी है| शव वाहिनी नहीं मिलने पर निजी वाहनों में शवों का स्मशान गृह लाया जा रहा है| शवों के अग्नि संस्कार के लिए गैस की भट्ठियों का लगातार उपयोग हो रहा है| आग की तपिश में भट्ठी की ग्रील तक पिघल गई है और यही आलम सभी स्मशान गृह का है|

सबसे अधिक शव रामनाथ घेला स्मशान गृह में पहुंच रहे हैं| स्मशान के प्रमुख के मुताबिक प्रति दिन 100 शवों को अंतिम संस्कार हो रहा है| जिसकी वजह से 24 घंटे गैस की भट्ठियां चलती हैं| लगातार चलने की वजह से गैस की भट्ठियों पर लगे एंगल पिघल गए हैं| सूरत में स्थिति ऐसी हो गई है कि स्मशान गृह लगातार 24 घंटे काम कर रहे हैं, इसके बावजूद लोगों को 8 से 10 घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ती है| कई जगह तो लोग टोकन लेकर चले जाते हैं और जब बारी आती है, तब अग्नि संस्कार के लिए स्मशान गृह आते हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here