Home News पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 25 से 30 लोगों...

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 25 से 30 लोगों के बहने की खबर

222
0

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे जिले (Pune District) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां इंद्रायणी नदी (Indrayani River) पर बना पुल (Bridge) का आधा हिस्सा गिर गया है। जब ब्रिज गिरा तब कई लोग उस पर मौजूद थे। रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue operation) जारी है। इस हादसे में 25 से 30 लोगों के बहने की खबर सामने आ रही है, वहीं नदी में डूब रहे 5 से 7 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की बात सामने आई है।पुणे के मावल में कुंड माल में पुल गिरने से कुछ पर्यटक डूब गए हैं।

    महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तहसील के कुंडमाला गांव के पास में रविवार को दोपहर 3:30 बजे इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक 38 लोग लापता हैं।

    विधायक सुनील शेलके ने पहले दावा किया था कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि CM देवेंद्र फडणवीस और पुणे जोन 2 के DCP ने 2 लोगों की मौत की पुष्टि की है। NDRF की टीमों ने 6 लोगों का रेस्क्यू किया है।

    बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कई लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए खड़े थे।यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की तलेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कुंडमाला को पार करने के लिए एक पुल है, जोकि गिर गया है। रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे। कुछ लोग पुल पर खड़े थे। उसी समय पुल गिरने से यह हादसा हुआ।

    क्या है पूरा मामला?

    पुणे के मावल में कुंड माल में पुल गिरने से कुछ पर्यटक डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की तलेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कुंडमाला को पार करने के लिए एक पुल है, जोकि गिर गया है।रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे। कुछ लोग पुल पर खड़े थे। उसी समय पुल गिरने से यह हादसा हुआ। 

    कैसे हुआ हादसा?

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग टू व्हीलर बाइक लेकर पुल पर चढ़ गए थे। भीड़ ज्यादा थी और बाइक्स भी आ जाने के वजह से पुल ओवर लोड हो गया और ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यह पुल जर्जर स्थिति में था। मौके पर 10 से 12 एम्बुलेंस मौजूद हैं और NDRF की 2 टीमें मौके पर भेजी गई हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here