Home राज्य गुजरात सचिन GIDC पुलिस थाना क्षेत्र मे असामाजिक तत्व जीवन भरवाड द्वारा अतिक्रमण...

सचिन GIDC पुलिस थाना क्षेत्र मे असामाजिक तत्व जीवन भरवाड द्वारा अतिक्रमण किए गए जमीन पर चला बुलडोजर

9
0
जीवन भरवाड
Listen to this article

सूरत, गुजरात में चल रहे असामाजिक तत्वों की अवैध सम्पत्ति को जमींदोज करने का काम जारी है। सूरत मे मनपा के सहयोग से पुलिस बल की मौजूदगी में आमजन पर सितम ढाने वालों की अवैध सम्पत्ति को ढहाया जा रहा है। गुजरात के अहमदाबाद के वस्त्राल में असामाजिक तत्वों के खुलेआम सड़कों पर दहशतगर्दी के बाद पुलिस ने कार्रवाई का बुलडोजर और हथौड़े का प्रयोग शुरू किया है। गुजरात पुलिस ने राज्य भर में हजारो असमाजिक तत्वों की सूची बनाई गई है, जो बुटलेगर, नशीले पदार्थ, सरकारी जमीन का कब्जा करने, जुआ समेत अनेक असामाजिक कृत्यों में संलग्न होकर अवैध सम्पत्ति बना रहे हैं। इसी बीच सूरत शहर के सचिन GIDC क्षेत्र मे भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बैठे जमीन पर सचिन GIDC पुलिस का बुलडोजर चला।

शुक्रवार को सुबह सूरत के सचिन GIDC क्षेत्र में असामाजिक तत्व जीवन भरवाड की अवैध सम्पत्ति पर बुलडोजर चलाया गया। जीवन भारवाड के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। सचिन GIDC के पुलिस इंस्पेक्टर के पी गमित ने बताया कि क्षेत्र मे एक असामाजिक तत्व है। जिसका नाम जीवन भरवाड है, उसके खिलाफ सचिन GIDC पुलिस थाना मे 4 मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 मे उसके खिलाफ पासा की गई थी। हाल ही मे DG सर की सूचना अनुसार अलग अलग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्व की सूची तैयार की गई है। असामाजिक तत्व की तैयार सूची मे जीवन भरवाड का भी नाम है। जीवन भरवाड ने सचिन GIDC क्षेत्र मे करीब 15 वर्ष से सरकारी खाड़ी की जगह पर 100 से अधिक पतरे के घर ओर दुकान बनाए है। जिसको मनपा की टीम के साथ संकलन कर जमींदोज किए गए।

DCP ZONE 6 राजेश परमार ने बताया की गुजरात राज्य मे 100 घंटे की ड्राइव की तहत आरोपियों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसी के तहत सचिन GIDC पुलिस थाना क्षेत्र मे जीवन भरवाड ओर उसकी टीम द्वारा सरकारी खाड़ी की जगह पर अतिक्रमण कर बनाए गए 100 से अधिक पतरे के घर ओर दुकान पर मनपा की टीम द्वारा बुलडोजर चला कर जमींदोज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here