Home गुजरात इटालिया का एक और विवादित वीडियो आया सामने, साधु-संतों के खिलाफ दिया...

इटालिया का एक और विवादित वीडियो आया सामने, साधु-संतों के खिलाफ दिया बयान

209
0

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को ललकारने वाली आम आदमी पार्टी (आप) बेकफूट पर आ गई है| इसकी वजह है आप के गुजरात प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया| पिछले कई दिनों से गोपाल इटालिया के एक के बाद एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है| इन वीडियो में गोपाल इटालिया कभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को, कभी उनकी माता हीरा बा को, कभी मंदिरों को महिलाओं का शोषण का अड्डा बता रहे हैं| अब इटालिया का साधु-संतों का अपमान करता हुआ वीडियो सामने आया है| गुजरात प्रदेश भाजपा के मीडिया कन्वीर यज्ञेश दवे ने यह वीडियो जारी किया है| जिसमें गोपाल इटालिया कहते नजर आ रहे हैं कि साधु-संतों के पास लोग अपनी समस्याओं का समाधान के लिए जाते हैं| जबकि झूठे साधु-संत किसी की समस्या का समाधान नहीं कर सकते हैं| ऐसे साधु-संतों का होने ना होने से कोई फर्कत नहीं पड़ता| लोगों को ज्ञान बांटने वाले साधु-संतों ने देश-विदेश में अनेक कथाएं की हैं, जिससे कौन सुधर गया? साधु-संत केवल लोगों को लूटते हैं, उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करते| इटालिया के विवादित वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के मीडिया कन्वीनर यज्ञेश दवे ने कहा कि हिन्दू संस्कृति का अपमान करना ही आम आदमी पार्टी की मानसिकता है| इसके लिए गोपाल इटालिया से ज्यादा दोषी अरविंद केजरीवाल हैं| जिन्होंने गोपाल इटालिया जैसे क्रिमिनल मानसिकता के व्यक्ति गोपाल इटालिया को अपनी पार्टी का गुजरात प्रदेश प्रमुख बनाया है| उन्होंने कहा कि साधु-संत लोगों को भाषण नहीं देते, बल्कि हमारे धार्मिक ग्रंथों का सार समझाते हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here