Home News सचीन पुलिस यूको बैंक के ATM में ग्राहकों को ठगकर पैसे चोरी...

सचीन पुलिस यूको बैंक के ATM में ग्राहकों को ठगकर पैसे चोरी करने की एक अनोखी मॉडस ऑपरेंडी का खुलासा किया

192
0

सूरत के सचिन क्षेत्र में स्थित यूको बैंक के ATM में ग्राहकों को ठगकर पैसे चोरी करने की एक अनोखी मॉडस ऑपरेंडी का खुलासा हुआ है। सचिन पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है,

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों की यह गैंग यूको बैंक के ATM मशीन के कैश डिस्पेंशन (जहाँ से पैसे बाहर आते हैं) स्लॉट पर डबल गम पट्टी चिपका देती थी। जब कोई ग्राहक ATM से पैसे निकालने की कोशिश करता, तो मशीन से निकलने वाली नोटें इसी पट्टी में फंस जातीं। ग्राहक को लगता कि मशीन में कोई तकनीकी खराबी है या पैसे निकले ही नहीं। निराश होकर ग्राहक ATM से बाहर निकल जाता, और थोड़ी देर बाद यही ठग वहाँ आकर गम पट्टी समेत फँसी हुई नोटें निकालकर फरार हो जाते थे।

पुलिस ने ATM के CCTV फुटेज की जांच की जिसमें साफ दिखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति कैश डिस्पेंसर के पास छेड़छाड़ कर रहा था। अगले दिन सुबह भी एक अन्य व्यक्ति को इसी तरह मशीन से छेड़छाड़ करते देखा गया।तकनीकी सर्विलांस और फुटेज के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर गैंग को पकड़ लिया।पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब ₹ 26,750 की नकदी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. विक्की कुमार उर्फ रवि कुमार गुप्ता
  2. छोटू कुमार पासवान
  3. कृष्ण कुमार उर्फ रजत ठाकुर
  4. कृष्ण कुमार उर्फ बाबुआ शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here